नवरात्रि का नवां दिन “माँ सिद्धिदात्री” को होता है समर्पित !

सलोनी तिवारी: नवरात्रि पूजन के नवें और आखिरी दिन मां दुर्गाजी की नवीं शक्ति सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है। मां का यह रूप सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाला है।मार्कण्डेय पुराण के अनुसार आठ सिद्धियां हैं। मां सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ हैं। देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था। इनकी अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था, इसी कारण वह लोक में अर्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *