क्या आपको पता है रोजाना सेब खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं ?

क्या आपको पता है रोजाना सेब खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं? सब में विटामिन सी,विटामिन B6, पोटेशियम,आयरन,मैग्नीशियम, सोडियम,फाइबर आदि पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते। हैं। सेब में मौजूद इन्हीं पोषक तत्वों के कारण यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना गया है आज हम आपको रोजाना सेब खाने से सेहत को होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

सेब में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लाभकारी है इम्यूनिटी मजबूत होने पर संक्रमण का खतरा कम हो जाता है बीमारियों से बचने के लिए रोजाना सेब  का सेवन कर सकते हैं।  सेब  में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को हेल्दी रखने और स्क्रीन में ग्लो लाने में लाभकारी है स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना सेब  का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। सेब  में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते हैं जबकि बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम  करते हैं। सेब फाइबर रिच फ्रूट होता है ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकता है।  सेब  में आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। इस तरह रोजाना सेब का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

नोट: ये आर्टिकल  सामान्य जानकारी पर आधारित है किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह अवश्य लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *