अयोध्या में आज राम की पैड़ी पर होगा 21 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन !

अयोध्या : उत्तरप्रदेश सरकार इस बार भी अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन कर रही है।  यूपी सरकार द्वारा  इस बार अयोध्या में 11 तारीख को होने वाले दीपोत्सव पर 21 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। दीपोत्सव के दौरान श्री राम-सीता एवं लक्ष्मण जी के स्वरूपों का प्रतीकात्मक पुष्पक विमान द्वारा अवतरण एवं भरत मिलाप किया जाएगा।  श्री राम के जीवन दर्शन पर शोभायात्रा भी निकली जाएगी। इस बार दीपोत्सव पर 50 देशों के राजनयिक भी साक्षी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *