कानपुर :भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु से शोकाकुल P ब्लॉक काकादेव वार्ड 86 के क्षेत्रवासियों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम कर देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं अन्य दिवंगत सेना के अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। सभी क्षेत्रवासियों ने 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 86 से भाजपा के अध्यक्ष अक्षय त्रिवेदी द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से आशीष बाजपाई,संदीप चतुर्वेदी, दानवीरअहलूवालिया, कालेसरदार,संजय चौहान,अनिल सिंह, ज्योति सिंह,कविता कोठरी, दिव्यांग हर्ष चौहान एवम अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

