कानपुर। पशुपति नगर चौराहा, यशोदा नगर बाईपास के समीप स्थित शांति मिशन हॉस्पिटल आज कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ सुव्यवस्थित और पारदर्शी मैनेजमेंट इसकी सबसे बड़ी पहचान है।
शांति मिशन हॉस्पिटल में उपलब्ध ICU, NICU, 24×7 इमरजेंसी सेवाएं, एम्बुलेंस सुविधा, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मरीजों को हर समय बेहतर इलाज उपलब्ध करा रही हैं। इसके साथ ही C-ARM मशीन द्वारा हड्डियों से जुड़े सभी प्रकार के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जाते हैं।
हॉस्पिटल के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी अर्चना सिंह के कुशल नेतृत्व में देखी जा रही है। अर्चना सिंह शांति मिशन हॉस्पिटल के मैनेजमेंट को संभालती हैं, जिनकी कार्यशैली, अनुशासन और मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की हर स्तर पर सराहना की जा रही है।
अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में हॉस्पिटल का प्रशासनिक ढांचा मजबूत हुआ है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। स्टाफ मैनेजमेंट, समयबद्ध सेवाएं और मरीजों की देखभाल की पूरी व्यवस्था उनके ही निर्देशन में संचालित की जा रही है।
शांति मिशन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एस.के. सिंह और अर्चना सिंह के सशक्त मैनेजमेंट के संयोजन ने इस अस्पताल को क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।


