मेसी ने गुजरात के जामनगर स्थित वांतरा का विशेष दौरा किया

जामनगर: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी मंगलवार को जामनगर से रवाना हो गए। अपने भारत दौरे के दौरान मेसी ने गुजरात के जामनगर स्थित वांतरा का विशेष दौरा किया, जहां उनकी मेजबानी उद्योगपति अनंत अंबानी ने की।

जामनगर, मेसी के बहुप्रतीक्षित ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ का अंतिम पड़ाव रहा। इस ऐतिहासिक दौरे के तहत अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर ने भारत के चार प्रमुख शहरों—कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली—का दौरा किया।

भारत की राजधानी दिल्ली में इस टूर का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जहां हजारों की संख्या में प्रशंसकों ने मेसी का जोरदार स्वागत किया। फैंस के भारी उत्साह और जबरदस्त क्रेज के बीच यह चार-शहरों का ऐतिहासिक भारत दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मेसी के इस दौरे ने भारत में फुटबॉल के प्रति बढ़ते जुनून को एक नई ऊंचाई दी है और आने वाले समय में भारतीय फुटबॉल को वैश्विक पहचान दिलाने की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *