नवदीप चतुर्वेदी : महोबा जनपद के कंपोजिट विद्यालय छिकहरा का आज जिलाधिकारी श्रीमती गज़ल भारद्वाज द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था, मिड-डे मील (MDM) किचन, शैक्षिक कक्षाओं, शौचालयों तथा स्मार्ट क्लास का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय डीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बच्चों को मिलने वाले स्वेटर, जूते-मोजे सहित अन्य शीतकालीन सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।
विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को निर्देश दिए कि जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में इसी प्रकार की नियमित जांच कराई जाए, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक बच्चे तक सुनिश्चित रूप से पहुंच सके।
डीएम गज़ल भारद्वाज ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

