Leonel Messi in Delhi: मेस्सी के दिल्ली दौरे से बदला ट्रैफिक प्लान, दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कई सड़कें रहेंगी डायवर्ट

Leonel Messi in Delhi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ नाम दिया गया है। कोलकाता और हैदराबाद के बाद अब मेस्सी अपने भारत दौरे के आखिरी चरण में दिल्ली पहुंचे हैं। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में मेस्सी का फैंस से मिलने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके अलावा, दोपहर में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम के मद्देनज़र दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

ट्रैफिक प्रभावित मार्ग और डायवर्जन

  • जेएलएन मार्ग: राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट राउंडअबाउट तक

  • आसफ अली रोड: तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक

  • बहादुरशाह ज़फर मार्ग: दिल्ली गेट से आईटीओ / रामचरण अग्रवाल चौक तक

भारी वाहनों की एंट्री दरीयागंज से बहादुरशाह ज़फर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड की ओर प्रतिबंधित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

टैक्सी पिक-ड्रॉप पॉइंट

ऐप आधारित टैक्सी के लिए

  • एमए मेडिकल कॉलेज (गेट-2)

  • राजघाट चौक
    को पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट तय किया गया है।

स्टेडियम में एंट्री और पार्किंग नियम

  • गेट 1 से 8: बहादुरशाह ज़फर मार्ग

  • गेट 10 से 15: जेएलएन मार्ग

  • गेट 16 से 18: बहादुरशाह ज़फर मार्ग

पार्किंग की सुविधा माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर उपलब्ध रहेगी। स्टेडियम के आसपास केवल लेबल लगे वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति होगी। गलत तरीके से खड़े वाहनों को टो किया जाएगा।

फैंस के लिए जरूरी निर्देश

  • 2 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए वैलिड टिकट अनिवार्य

  • QR कोड या टिकट में छेड़छाड़ पाए जाने पर एंट्री नहीं

  • बैग, शराब, ड्रोन, कैमरा, लैपटॉप, छाता और बैनर प्रतिबंधित

  • शिशुओं के लिए बेबी फूड और दूध की अनुमति

  • डिजिटल टिकट और फोटो आईडी साथ रखना जरूरी

फैंस को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *