बदलते मौसम के साथ त्वचा के साथ-साथ बालों की देखभाल भी बेहद जरूरी हो जाती है। खासतौर पर कर्ली बालों को अधिक पोषण और देखभाल की जरूरत होती है। अक्सर कर्ली हेयर वाली महिलाएं रूखेपन, फ्रिज़ और हेयर फॉल की समस्या से परेशान रहती हैं और इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक्सपर्ट ने कर्ली बालों के लिए एक आसान और असरदार होममेड तेल बताया है, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
दिल्ली के शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के अनुसार, कर्ली बालों की सही देखभाल के लिए नेचुरल तेल सबसे बेहतर विकल्प होते हैं। यह होममेड तेल बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम, मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करता है।
कर्ली बालों के लिए खास होममेड तेल की सामग्री
-
विटामिन ई कैप्सूल
-
बादाम का तेल
-
करी पत्ता
-
तिल
होममेड तेल बनाने की विधि
इस तेल को बनाना बेहद आसान है।
-
सबसे पहले एक कटोरी में विटामिन ई कैप्सूल निकाल लें।
-
इसमें थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाएं।
-
अब इसमें करी पत्ता और तिल डाल दें।
-
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
आपका कर्ली बालों के लिए खास होममेड तेल तैयार है।
इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे
-
इस तेल को सप्ताह में 2 बार बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
-
हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ घंटों या रातभर के लिए छोड़ दें।
-
इससे बालों को गहरा पोषण मिलता है, फ्रिज़ कम होता है और कर्ल्स ज्यादा डिफाइंड नजर आते हैं।
-
नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत और खूबसूरत बनते हैं।
नोट:
बालों पर किसी भी नई चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपको किसी तरह की समस्या हो, तो ब्यूटी एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

