नए साल से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 67 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन

सलोनी तिवारी: उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी पूरी हो गई है। शासन ने शुक्रवार को 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं, जो आगामी 1 जनवरी से प्रभावी होंगे। इस फैसले से प्रदेश की नौकरशाही में व्यापक स्तर पर फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार, 2001 बैच के 4 आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है, जबकि 2010 बैच के 19 अधिकारियों को सचिव/कमिश्नर स्तर में प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा 2013 बैच के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान और 2022 बैच के आईएएस अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल प्रदान किया गया है।

यह आदेश प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज द्वारा जारी किए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन पदोन्नतियों के बाद कई जिलों और विभागों में तबादलों का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। खासतौर पर लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी के पद पर बदलाव की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि 1 जनवरी से उन्हें सचिव स्तर पर पदोन्नति मिल जाएगी।

इन अधिकारियों को बनाया गया प्रमुख सचिव

2001 बैच के जिन अधिकारियों को प्रमुख सचिव बनाया गया है, उनमें शामिल हैं—
शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव।

सचिव और कमिश्नर रैंक में पदोन्नत अधिकारी

2010 बैच के जिन अधिकारियों को सचिव/कमिश्नर स्तर का सुपर टाइम वेतनमान दिया गया है, उनमें—
अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभू कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवीन्द्र कुमार, ओम प्रकाश आर्य, नागेन्द्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरि, कृष्ण कुमार और सुधा वर्मा शामिल हैं।
इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात के. बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को भी प्रमोशन दिया गया है।

2013 बैच को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान

2013 बैच के जिन आईएएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान दिया गया है, उनमें—
दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येन्द्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, संजीव रंजन, रवीन्द्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, जितेन्द्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ला, विशाल भारद्वाज, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ विजय कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह सचान, डॉ वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, डॉ कंचन सरन, रघुबीर, चांदनी सिंह और राजेश कुमार त्यागी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *