गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: कानपुर के 28 वर्षीय शेफ रोहन सिंह की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में लगी भयावह आग में कानपुर के रहने वाले 28 वर्षीय शेफ रोहन सिंह की भी दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से 20 क्लब के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। रोहन भी वहीं बतौर शेफ काम कर रहे थे।

आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग बाहर निकल ही नहीं सके। रोहन की मौत की खबर मिलते ही कानपुर स्थित उनके परिवार और रिश्तेदारों में मातम छा गया। उसे बचपन से ही खाना बनाने का शौक था। दसवीं के बाद उसने शेफ की ट्रेनिंग के साथ काम करना शुरू कर दिया। फिर बेहतर अवसर मिलने पर फरवरी में गोवा पहुंचा, जहां उसे अच्छा पैकेज मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *