उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलते पिछले 3–4 दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम की ठंड में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 2–3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होने के बाद तापमान में दोबारा गिरावट की संभावना है।
नोएडा और गाजियाबाद में रेड जोन स्तर का प्रदूषण
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज हुआ, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 317 रहा, जो कि रेड ज़ोन में आता है।
गाजियाबाद भी AQI 315 के साथ रेड ज़ोन में रहा। इसके अलावा यूपी के अन्य शहर ऑरेंज ज़ोन में रिकॉर्ड किए गए।
लखनऊ में AQI स्थिति
राजधानी लखनऊ के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता इस प्रकार रही—
-
बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी – 212
-
गोमती नगर – 228
-
केंद्रीय विद्यालय – 229
-
कुकरैल पिकनिक स्पॉट – 171
-
लालबाग – 173
-
तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया – 272 (सबसे प्रदूषित क्षेत्र, रेड जोन के करीब)
लखनऊ का मौसम
रविवार को राजधानी में सुबह-शाम हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा जबकि दिन में धूप खिली रही।
-
अधिकतम तापमान: 25°C (सामान्य)
-
न्यूनतम तापमान: 10.7°C (सामान्य से 1°C अधिक)
सोमवार को भी सुबह-शाम हल्का कोहरा और दिन में साफ आसमान रहने का अनुमान है।
-
संभावित अधिकतम तापमान: 25°C
-
संभावित न्यूनतम तापमान: 11°C
अयोध्या सबसे ठंडा जिला
रविवार को अयोध्या यूपी का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5°C कम है।
वहीं कानपुर देहात में 27.8°C अधिकतम तापमान रहा, जो सामान्य से लगभग 2°C अधिक है।

