Indigo की देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो इन दिनों बड़े ऑपरेशनल संकट से गुजर रही है. लगातार दूसरे दिन भी देशभर में सैकड़ों उड़ानें कैंसिल हुईं, जिनमें सिर्फ दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही कुल 191 उड़ानें प्रभावित हुईं. यात्रियों की लंबी कतारें, इंतजार और नाराज़गी का माहौल बन गया है.

डीजीसीए की सख्ती के बाद इंडिगो की लिखित माफी हाहाकार जैसी स्थिति बनने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो को कड़ी फटकार लगाई है. इसके बाद एयरलाइन ने ग्राहकों और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से ‘दिल से माफी’ मांगते हुए लिखित बयान जारी किया.

इंडिगो ने बयान में कहा कि पिछले दो दिनों में नेटवर्क और ऑपरेशनल सेवाओं में गंभीर व्यवधान आया है। एयरलाइन ने कहा— हम अपने सभी ग्राहकों और साझेदारों से दिल से माफी मांगते हैं। टीमें DGCA, AAI, BCAS और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर हालात सामान्य करने में जुटी हैं।”

इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक कर लें।

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट ने भी पुष्टि की कि गुरुवार को इंडिगो की 150 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *