Microsoft की चेतावनी: Windows 11 अपडेट से लॉगिन प्रक्रिया प्रभावित

Windows 11 का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के सामने एक नई समस्या सामने आई है। हाल ही में जारी किए गए अपडेट के बाद कई लोगों को अपने सिस्टम में लॉग इन करने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि लॉक स्क्रीन पर पासवर्ड का आइकन दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, पासवर्ड डालकर लॉग इन करने की सुविधा अभी भी उपलब्ध है।

माइक्रोसॉफ्ट ने इस मुद्दे को लेकर चेतावनी जारी की है। कंपनी के अनुसार, यह समस्या उन डिवाइसेज़ में देखने को मिल रही है जिनमें Windows 11 24H2 और 25H2 वर्जन पर अगस्त 2025 का KB5064081 नॉन-सिक्योरिटी प्रीव्यू अपडेट या उसके बाद के अपडेट इंस्टॉल किए गए हैं।

क्या हो रही है समस्या?

यूजर्स के मुताबिक, लॉक स्क्रीन पर पासवर्ड का आइकन नहीं दिख रहा है। लेकिन माउस कर्सर उस जगह ले जाने पर जहां यह आइकन आमतौर पर होता है, पासवर्ड ऑप्शन अचानक दिखाई दे जाता है। यानी विकल्प मौजूद है, लेकिन स्पष्ट नहीं दिख रहा।

क्यों दिख रहा है बग?

आम तौर पर Windows 11 में पासवर्ड का विकल्प तभी दिखता है जब सिस्टम में पिन या फिंगरप्रिंट जैसे अन्य साइन-इन ऑप्शन नहीं होते।
लेकिन इस बग के चलते, भले ही आपके पास अन्य साइन-इन विकल्प हों, पासवर्ड आइकन गायब हो रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट का बयान

कंपनी ने अपनी सपोर्ट डॉक्यूमेंट में बताया है कि पासवर्ड बटन छिपा नहीं है—सिर्फ दिखाई नहीं दे रहा। यूजर को अपने कर्सर को उस जगह ले जाना होगा, जहां आमतौर पर यह आइकन होता है। वहां क्लिक करते ही पासवर्ड बॉक्स खुल जाएगा और लॉग इन किया जा सकेगा।

अभी क्या करें?

  • घबराएं नहीं, पासवर्ड लॉगिन अभी भी काम कर रहा है।

  • आइकन की जगह पर माउस ले जाकर पासवर्ड विकल्प चुनें।

  • माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही इस समस्या के लिए फिक्स जारी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *