कानपुर: ऑटो पार्ट्स गोदाम में आग, फायर ब्रिगेड ने दिव्यांग बुजुर्ग को बचाया

कानपुर। बकरमंडी ढाल क्षेत्र में शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक ऑटो पार्ट्स के गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। प्रथम मंजिल पर बने इस गोदाम में लगी आग तेजी से फैलने लगी। सूचना पर तत्काल बजरिया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मकान मालिक मोहम्मद राशिद, जो दिव्यांग हैं, आग लगने के दौरान तीसरी मंजिल पर फंसे हुए थे। जैसे ही आग की लपटें बढ़ने लगीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने सीएफओ कानपुर दीपक शर्मा के नेतृत्व में 03 फायर यूनिट्स भेजकर अतिशीघ्र आग पर काबू पाया।

रेस्क्यू टीम ने लैडर की सहायता से मोहम्मद राशिद को सुरक्षित नीचे उतारकर उनकी जान बचाई। टीम की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने भी राहत जताई कि फायर ब्रिगेड और पुलिस की तेजी से कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *