कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, कांग्रेस और शहर की राजनीति को बड़ा झटका

कानपुर। शहर की राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को लंबी अस्वस्थता के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया।

सूचना के अनुसार, अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें किदवई नगर स्थित एक नर्सिंग होम लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कॉर्डियोलॉजी रेफर किया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन को कांग्रेस परिवार और कानपुर की राजनीतिक दुनिया के लिए अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है।

श्रीप्रकाश जायसवाल ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। वह 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार कानपुर से सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने 2011 से 2014 तक कोयला मंत्री के रूप में मनमोहन सिंह सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।

उनका राजनीतिक योगदान और सरल व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से कानपुर के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *