उत्तर प्रदेश में दो IAS अफ़सरों के तबादले, राजेश कुमार बने चित्रकूट के CDO, अनुष्का शर्मा को प्रतापगढ़ में नई जिम्मेदारी

कानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के कार्यस्थलों में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार, जो वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में अपर जिलाधिकारी (भूमि/अधिग्रहण) के पद पर तैनात थे, उन्हें चित्रकूट का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, वर्ष 2023 बैच की आईएएस अधिकारी अनुष्का शर्मा, जो प्रतीक्षारत सूची में थीं, उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रतापगढ़ का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

नियुक्ति विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दोनों अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *