चित्रकूट में शुरू हुई पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा: मैहर से आई पहली उड़ान, जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

सलोनी तिवारी: सतना: मैहर और चित्रकूट धार्मिक क्षेत्रों में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ सोमवार को किया गया। सेवा की पहली उड़ान सुबह 11:30 बजे सतना जिले के चित्रकूट आरोग्यधाम हेलीपैड पर पहुंची, जहां इसका भव्य स्वागत किया गया।

पहली उड़ान का स्वागत चित्रकूट विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल, साधु-संतों, गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

प्रारंभिक उड़ान में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी, सांसद श्री गणेश सिंह, तथा सिंगरौली बरगवां के रितेश शाह सहित कुल चार यात्री मैहर से चित्रकूट पहुंचे।

उड़ान के आगमन के बाद स्थानीय संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को जॉय राइड के तहत भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट के रमणीय स्थलों का हवाई भ्रमण कराया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत शांडिल्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

हेलीकॉप्टर से चित्रकूट का हवाई अवलोकन करने के बाद विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार ने बताया कि—

“हेलीकॉप्टर से चित्रकूट अत्यंत मनोरम और रमणीक दिखाई देता है। पीएम श्री हेली सेवा शुरू होने से समय की बचत होगी और देश-विदेश के पर्यटकों को यहां पहुंचने में सुविधा मिलेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *