तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश

दुबई एयर शो 2025 में शुक्रवार (21 नवंबर) को भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA तेजस एक भयानक हादसे का शिकार हो गया। प्रदर्शन के दौरान आसमान में करतब दिखाते समय तेजस जेट अचानक अनियंत्रित होकर जमीन से जा टकराया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। हादसे में विमान में मौजूद भारतीय पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद दुबई एयर शो को अस्थाई रूप से रोक दिया गया।

कैसे हुई दुर्घटना?

घटना स्थानीय समय दोपहर 2:10 बजे हुई, जब हजारों लोग एयर शो में एयर बैटिक्स का रोमांच देख रहे थे।
वीडियो फुटेज में दिखा कि तेजस विमान ऊंचाई पर तेजी से मोड़ लेते हुए अचानक नीचे गिरने लगा। पायलट ने अंतिम समय तक विमान पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार में विमान सीधे जमीन से टकरा गया। टक्कर के साथ ही भीषण आग की लपटें उठीं और पूरा क्षेत्र धुएँ से भर गया।

भारतीय वायुसेना ने की पुष्टि

भारतीय वायुसेना (IAF) ने पुष्टि करते हुए बताया:
“दुबई एयर शो 2025 में भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलट के बारे में दुखद जानकारी मिली है। आगे की जांच जारी है।”

आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं

दुर्घटना के बाद दुबई की इमरजेंसी टीमें कुछ ही मिनटों में स्थान पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू यूनिट्स को लगाया गया। शो में सुरक्षा की दृष्टि से सभी उड़ानों को अस्थाई रूप से रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *