“जल संरक्षण में अव्वल: दिल्ली में चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग को मिला राष्ट्रीय सम्मान”

सलोनी तिवारी: चित्रकूट। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय जल एवं जल संचय जनभागीदारी अभियान 1.0 के उत्कृष्ट परिणामों के लिए चित्रकूट जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। मंगलवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटील ने चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को एक करोड़ रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस सम्मान को जिलाधिकारी द्वारा जल संरक्षण और जल संचयन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की मान्यता बताया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में चित्रकूट जिले में 15 हजार से अधिक जल संरक्षण कार्य संपन्न किए गए। इनमें प्रमुख रूप से—

  • तालाबों का गहरीकरण

  • सोकपिट निर्माण

  • बंधी निर्माण

  • भूमि समतलीकरण

  • वन क्षेत्रों में ट्रेंच

  • जलतारा निर्माण

  • वर्षा जल संचयन संरचनाएँ  जैसे कार्य शामिल हैं, जिनसे जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा मिला और भूजल स्तर में सुधार के प्रयासों को गति मिली।

सम्मान प्राप्त होने के बाद जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने डीएम पुलकित गर्ग को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *