कानपुर – “सारिका होटल में आग पर त्वरित कार्रवाई! अग्निशमन विभाग ने 15 लोगों की बचाई जान”

सलोनी तिवारी:कानपुर। 18 नवंबर 2025 को थाना कलेक्टरगंज क्षेत्र स्थित सारिका होटल में अचानक आग लगने की सूचना पर तत्काल अग्निशमन विभाग को अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कानपुर नगर के नेतृत्व में चार (04) अग्निशमन यूनिट्स अतिशीघ्र मौके पर पहुंचीं।

अग्निशमन कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कम समय में आग पर काबू पा लिया। उनकी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते होटल में फंसे लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो कि अग्निशमन दल की तत्परता और सूझबूझ का परिणाम है। टीम ने होटल के अंदर धुएं से घिरे इलाकों में प्रवेश कर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए विशेष उपकरणों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उपयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *