फर्रुखाबाद जिले के नेकपुर गाँव में जमीन पर अवैध कब्ज़े और व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव में स्थित एक गाटा संख्या की भूमि में एक पक्ष ने कुछ लोगों से जमीन खरीदी थी। लेकिन विवाद तब खड़ा हुआ जब खरीददार पक्ष ने अपने हिस्से से अधिक क्षेत्र पर कब्ज़ा कर लिया और वहां व्यावसायिक काम संचालित हो रहे हैं ।
प्राप्त सूचना के अनुसार खरीदी गई जमीन के अलावा बचा हुआ वह हिस्सा, जो अन्य व्यक्तियों के नाम पर दर्ज है, उस पर भी कब्ज़ा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये जमीन बरेली हाईवे से लगी हुई है जो आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस कारण इस पर कब्ज़े को लेकर कई तरह के संदेह भी उत्पन्न हो रहे हैं कि कहीं हाईवे से सटी भूमि की ऊँची कीमत देखते हुए इसे अवैध रूप से हड़पने की कोशिश तो नहीं हो रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना भी जिला प्रशासन को प्रेसित की जा रही है।

