लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में धमाका, कई वाहन जलकर खाक !

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने आसपास खड़ी 3 से 4 अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं से भर गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, कॉल शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिली, जिसके बाद 7 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमाका सिलेंडर ब्लास्ट था या किसी अन्य विस्फोटक कारण से हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad), डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के इलाके को घेर लिया गया है और जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग घबरा गए और भगदड़ की स्थिति बन गई। NIA – NSG की टीम मौके पर पहुँच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *