पटना में बड़ा हादसा: दानापुर दियारा में मकान की छत गिरने से दंपति सहित तीन बच्चों की मौत

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार  एक दर्दनाक हादसा हो गया। दानापुर दियारा इलाके के मानस गांव में एक पुराने मकान की छत गिरने से पूरे परिवार की मौत हो गई। हादसे में मोहम्मद बबलू, उनकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद बबलू अपने परिवार के साथ मानस गांव स्थित पुराने घर में रहते थे। शनिवार रात सभी लोग रोज की तरह सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान की जर्जर छत भरभरा कर गिर गई। भारी मलबे के नीचे पूरा परिवार दब गया। स्थानीय लोगों ने जब जोरदार आवाज सुनी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था और हाल के दिनों में बारिश व नमी के कारण छत कमजोर हो गई थी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता दी जाए ताकि इस त्रासदी के बाद उनके परिजनों को सहारा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *