बाल योगी अरुण चैतन्य जी महाराज नई दिल्ली में आयोजित “सनातन एकता यात्रा” में हुए शामिल

सलोनी तिवारी: राजधानी नई दिल्ली में आज भव्य और धार्मिक वातावरण में “सनातन एकता यात्रा” का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में सिद्धनाथ मंदिर, जाजमऊ के महंत बाल योगी अरुण चैतन्य जी महाराज ने अपनी पावन उपस्थिति दर्ज कराई और लोक मंगल व सनातन एकता की कामना की।

यह आयोजन श्री बागेश्वर धाम द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य सनातन धर्म की अखंड एकता, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम में अनेक पूज्य संतों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से साध्वी ऋतंभरा दीदी जी, श्री ज्ञानानंद जी महाराज, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम), कृष्ण दास जी महाराज, और राजू दास महाराज शामिल रहे। सभी संतों ने अपने उद्बोधनों में सनातन संस्कृति की महानता और राष्ट्र उत्थान के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रिय भक्त विजय शंकर अवस्थी जी, श्री कुक्कू द्विवेदी जी, श्री गोरे लाल राजपूत जी सहित अनेक श्रद्धालु और भक्तजन भी उपस्थित रहे। सभी ने बाल योगी अरुण चैतन्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और इस ऐतिहासिक यात्रा की सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

नई दिल्ली से प्रारंभ हुई यह सनातन एकता यात्रा आगे देशभर में धार्मिक जागरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *