कटरीना कैफ और विकी कौशल बने माता-पिता, 7 नवंबर को बेटे का जन्म – फैन्स और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ

बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ और विकी कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। लंबे समय से जिस पल का इंतजार फैन्स और परिवार को था, वह आखिरकार आ ही गया। कपल माता-पिता बन गया है। कटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को एक बेटे को जन्म दिया है।

विकी और कटरीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को सभी के साथ साझा किया। पोस्ट में कपल ने लिखा – “खुशियों का बंडल आ गया है। बेहद खुशी और उत्साह के साथ हम अपने बेटे का वेलकम करते हैं।”

इस प्यारी खबर के सामने आते ही कपल के फैन्स और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया है। दोनों के पोस्ट पर “Blessed” कैप्शन लिखा गया है और कमेंट सेक्शन में सेलेब्स से लेकर फैन्स तक ने शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है।

कटरीना और विकी के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। फैन्स भी बेसब्री से कपल के छोटे राजकुमार की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *