स्कूली बच्चों संग जमीन पर बैठे डीएम पुलकित गर्ग, सादगी भरे अंदाज़ से जीता चित्रकूटवासियों का मन

सलोनी तिवारी: चित्रकूट। जिले के नए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज अपने सहज और मिलनसार स्वभाव से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कसहाई, विकास खंड कर्वी का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे-मील का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से प्रेमपूर्वक बातचीत की और मुंशी प्रेमचंद के बारे में प्रश्न पूछते हुए कहा कि “मैं वाराणसी से आया हूं, मुंशी प्रेमचंद के यहां से।”

जिले के लोगों ने पहली बार किसी जिलाधिकारी को इतने सहज और सरल रूप में देखा, जो न केवल बच्चों से आत्मीयता से मिले बल्कि उनके साथ भोजन भी साझा किया। यह दृश्य पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *