मालगाड़ी की टक्कर से कोरबा पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट की मौत, कई यात्री घायल

सलोनी तिवारी:  बिलासपुर (छत्तीसगढ़): बिलासपुर जिले के लालखदान स्टेशन के पास  शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, कोरबा पैसेंजर ट्रेन का एक डिब्बा पीछे से आ रही मालगाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

लोको पायलट की मौत, गार्ड घायल इस हादसे में लोको पायलट विद्या राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गार्ड शैलेष यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच के आदेश जारी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं और घटनाक्रम के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

रेलवे ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
रेलवे प्रशासन ने हादसे में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा राशि की घोषणा की है —

  • मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख,

  • गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख,

  • सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और रेल यातायात को जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *