“रीलबाज पुलिस वालों पर योगी सरकार सख्त, संवेदनशील स्थानों पर तैनाती पर रोक”

सलोनी तिवारी: लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ सोमवार देर रात समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने त्योहारों, मेलों और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “रील बनाने के शौकीन पुलिसकर्मियों” को किसी भी संवेदनशील या धार्मिक स्थल, विशेषकर स्नान घाटों पर तैनात नहीं किया जाए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन और मर्यादा का पालन सर्वोपरि है, और इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 सीएम योगी के मुख्य निर्देश:

  • रीलबाज पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात न किया जाए।

  • मेलों और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर अराजक तत्वों की कोई उपस्थिति न हो।

  • सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धा का वातावरण हर हाल में बनाए रखा जाए।

  • घाटों पर सीसीटीवी, फ्लोटिंग बैरियर, मोबाइल टॉयलेट, स्वास्थ्य केंद्र, खोया-पाया केंद्र, प्रकाश व्यवस्था और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

  • एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की सक्रिय तैनाती हो और बिना लाइफ जैकेट के किसी को भी नाव चलाने या बोटिंग की अनुमति न दी जाए।


प्रमुख आयोजन जिनकी हुई समीक्षा:

मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती, ददरी मेला (बलिया) और गढ़मुक्तेश्वर मेला (हापुड़) जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *