हनुमान भक्ति में लीन हुईं डॉ. नंदिता पाठक, निर्मोही अखाड़ा के महंत श्री दीनदयाल दास (अधिकारी) जी ने किया सम्मानित

सलोनी तिवारी: चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक रविवार को निर्मोही अखाड़ा बैठक, राघव प्रयाग, रामघाट पहुंचीं। यहां उन्होंने हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की और चल रहे 114 वर्षीय राम नाम संकीर्तन में भाग लिया।

यह वही प्राचीन और पवित्र स्थान है जहां वनवास काल में प्रभु श्रीराम ने प्रथम निवास किया था। इस दौरान पूरा परिसर राम नाम के संकीर्तन और भक्ति भावना से गूंज उठा।

कार्यक्रम में निर्मोही अखाड़ा के महंत श्री दीनदयाल दास अधिकारी जी ने डॉ. पाठक का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर संत मुन्ना शास्त्री, अन्य साधु-संत तथा गुरुकुल के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

डॉ. नंदिता पाठक ने कहा —

चित्रकूट धर्म, अध्यात्म और राष्ट्रभाव का केंद्र है। यहां आकर आत्मा को शांति और प्रेरणा मिलती है।

पूरे निर्मोही अखाड़ा परिसर में राम नाम की गूंज और भक्ति का आलोक वातावरण में व्याप्त रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *