IMA क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले: IMA Warriors और IMA Royals ने दर्ज की शानदार जीत

सलोनी तिवारी: कानपुर, 02 नवंबर 2025 (रविवार) — इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर शाखा द्वारा आयोजित IMA क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

पहला मुकाबला: IMA Warriors बनाम IDA Kanpur Dehat

पहले मैच में IMA Warriors और IDA Kanpur Dehat के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
पहले बल्लेबाजी करते हुए IDA Kanpur Dehat ने 20 ओवर में 166/8 रन बनाए। जवाब में IMA Warriors ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 168/6 रन बनाकर 2 रनों से जीत अपने नाम की। इस रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए डॉ. मानव लूथरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच का शुभारंभ IMA कानपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बृजेन्द्र शुक्ला ने किया।

दूसरा मुकाबला: IMA Avengers बनाम IMA Royals

दूसरे मैच में IMA Avengers ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188/5 रन बनाए। जवाब में IMA Royals ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 190 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। इस मैच में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. दक्ष गड़ी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच का उद्घाटन IMA कानपुर के पूर्व सचिव डॉ. देबज्योति देबरॉय एवं IMA कानपुर की सचिव डॉ. शालिनी मोहन द्वारा किया गया।

इस टूर्नामेंट के तहत कानपुर के चिकित्सक खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिससे आयोजन स्थल पर मौजूद दर्शकों ने भी जमकर उत्साह दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *