आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़: पीएम मोदी ने जताया शोक

सलोनी तिवारी:  नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा कि, “वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से बहुत दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों।”

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख रुपये और घायलों को ₹50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “वेंकटेश्वर मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और इससे वे व्यक्तिगत रूप से व्यथित हैं। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।”

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (X) पोस्ट में लिखा, “काशीबुग्गा में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से मुझे गहरा आघात पहुंचा है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *