नवंबर महीने की शुरुआत शनिवार से हो रही है और इसके साथ ही कई बड़े बदलाव लागू हो जाएंगे। ये बदलाव सीधे तौर पर आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाले हैं। इनमें गैस सिलेंडर, CNG-PNG, क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग नियम और आधार कार्ड से जुड़े बदलाव शामिल हैं। आइए एक-एक कर जानें क्या-क्या बदलेग
1. गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी करती हैं।
इस बार भी 1 नवंबर 2025 (शनिवार) को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम अपडेट होंगे।
आमतौर पर घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहते हैं, लेकिन कमर्शियल रेट में बदलाव का असर रेस्टोरेंट्स और घरेलू बजट दोनों पर पड़ता है।
पिछले कुछ महीनों से कंपनियां लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दामों में संशोधन कर रही हैं।
2. CNG और PNG के रेट भी होंगे अपडेट
LPG के साथ-साथ गैस कंपनियां हर महीने CNG, PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम भी अपडेट करती हैं।
इन बदलावों का असर हवाई किराए और ट्रांसपोर्टेशन लागत पर भी देखने को मिलता है।
इसलिए, 1 नवंबर से नई दरें आपकी यात्रा और रोजमर्रा के खर्चों को प्रभावित कर सकती हैं।
3. SBI क्रेडिट कार्ड के नए नियम लागू होंगे
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो यह बदलाव आपके लिए खास है।
थर्ड पार्टी ऐप्स से स्कूल/कॉलेज फीस भरने पर अब 1% अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
POS मशीन से पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
₹1000 से ज्यादा वॉलेट लोड करने पर 1% शुल्क देना होगा।
चेक से पेमेंट करने पर ₹200 का अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
अनसिक्योर्ड कार्ड पर लगभग 3.75% चार्जेस वसूले जाएंगे।
यह बदलाव आपकी क्रेडिट कार्ड उपयोग की आदतों पर सीधा असर डाल सकते हैं।
4. बैंक खाते में अब जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी
1 नवंबर से बैंक ग्राहकों के लिए नया नियम लागू हो रहा है।
अब ग्राहक अपने खाते और लॉकर में चार नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे।
ग्राहक यह भी तय कर सकेंगे कि किस नॉमिनी को कितना हिस्सा दिया जाए।
यह कदम सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
5. आधार कार्ड अपडेट करने के नियम में बड़ा बदलाव
UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया को और आसान बना दिया है।
अब 1 नवंबर से नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकेगा।इसके लिए अब किसी डॉक्यूमेंट को अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।सिस्टम खुद-ब-खुद PAN, पासपोर्ट, राशन कार्ड, मनरेगा या स्कूल रिकॉर्ड से डेटा वेरिफाई करेगा।इस बदलाव से लोगों को समय और कागजी झंझट से राहत मिलेगी।

