बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) अब गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि यह तूफान तेज़ी से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और मंगलवार शाम से रात के बीच आंध्र प्रदेश के काकिनाड़ा के पास तट से टकरा सकता है।
पिछले छह घंटों में ‘मोंथा’ लगभग 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। वर्तमान में इसके साथ 90 से 100 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएँ चल रही हैं, जबकि 110 किमी प्रति घंटे तक के झोंके दर्ज किए जा सकते हैं।
MD का अलर्ट: स्कूल बंद, ट्रेनों और फ्लाइट्स पर असर
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज बंद रखने, ट्रेनों और फ्लाइट्स रद्द करने के निर्देश दिए हैं।
कई इलाकों में NDRF की टीमें तैनात की गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
किन राज्यों में होगा असर
आंध्र प्रदेश: तटीय जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज़ हवाओं का खतरा
ओडिशा: 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़: तूफान के कमजोर पड़ने के बाद भी तेज़ बारिश और बिजली गिरने की आशंका
तमिलनाडु: दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश
उत्तर भारत: तूफान के प्रभाव से तापमान में गिरावट, ठंडी हवाएँ और हल्की बारिश के आसार
उत्तर भारत में मौसम का बदलाव
तूफान ‘मोंथा’ के प्रभाव से उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अगले 2–3 दिनों तक ठंडी हवाएँ और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
IMD का कहना है कि यह परिवर्तन उत्तर की ओर बढ़ रहे निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से होगा।

