कानपुर: घाटमपुर में सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटी-दामाद गंभीर

कानपुर: घाटमपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगाकर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते करीब दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया जा सका।

मृतक महिला की पहचान रश्मि तिवारी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रेउना थाना क्षेत्र के जुरैया गांव निवासी शैलेन्द्र मिश्रा उर्फ शीलू की सास थीं। बताया जा रहा है कि शैलेन्द्र मिश्रा अपनी सास रश्मि तिवारी और साली अदिति तिवारी के साथ बाइक से कानपुर जा रहे थे, तभी घाटमपुर क्षेत्र में डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *