कुशीनगर बस हादसा: जयपुर से बिहार जा रही लग्जरी बस पलटी, एक ही परिवार के 5 सहित 17 घायल

कुशीनगर: राजस्थान के जयपुर से बिहार जा रही एक लग्जरी बस गुरुवार सुबह कुशीनगर में हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों सहित कुल 17 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल 10 लोगों को बिहार भेज दिया गया है। घटना सुबह लगभग 6 बजे बिहार सीमा से 500 मीटर पहले हुई। सूचना मिलते ही एसडीएम आकांक्षा मिश्रा मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू करवाए। तहसील प्रशासन ने घायल यात्रियों के लिए नाश्ते और भोजन की व्यवस्था कराई है।

एक ही परिवार के 5 लोग घायल: एसडीएम ने बताया कि हादसे में बिहार के सीतामढ़ी निवासी विजय (35), उनकी पत्नी बबिता (35) और उनके तीन बच्चे — अर्चना (12), शिवानी (10) और अश्मिका (6) घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाईवे पर 2 घंटे जाम:  दुर्घटना के बाद करीब 2 घंटे तक हाईवे जाम रहा। मौके पर एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जाम खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *