सलोनी तिवारी: वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वाइट हाउस में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक दीया जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा और कई भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य मौजूद रहे।
दिवाली समारोह के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापारिक संबंधों और पाकिस्तान के साथ शांति पर चर्चा की।
ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा—
“मोदी एक महान व्यक्ति हैं, और कुछ वर्षों में हमारी गहरी दोस्ती हो गई है।”
कार्यक्रम में ट्रंप ने भारतीय संस्कृति की सराहना की और सभी को “हैप्पी दिवाली” कहा।

