बड़ी खबर: नवी मुंबई के वाशी में भीषण आग, चार की मौत – दस लोग घायल

सलोनी तिवारी: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से दर्दनाक खबर सामने आई है। वाशी इलाके के एमजीएम कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 14 स्थित रहेजा रेसिडेंसी में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छह साल की बच्ची शामिल हैं। आग रात करीब 12:30 बजे 10वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी और थोड़ी ही देर में 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई।

सूचना मिलते ही 8 फायर ब्रिगेड गाड़ियां और 40 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। लगभग सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। घायल लोगों को वाशी के दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस और फायर विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *