सलोनी तिवारी: नई दिल्ली: दीपावली के अवसर पर राजधानी दिल्ली दुल्हन की तरह जगमगा उठी। घरों, दुकानों, मंदिरों और गलियों को रंग-बिरंगी लाइटों और दियों से सजाया गया। हर ओर दीपों की रौशनी और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
पूजा-अर्चना के साथ मनी दिवाली
त्योहार की रौनक में दिल्लीवासी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी — श्री गौरी शंकर मंदिर, कालकाजी मंदिर और गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की।
लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर और शुभकामनाएँ देकर त्योहार की खुशियाँ मनाईं। बच्चों ने भी आतिशबाज़ी का खूब आनंद लिया।
लाइटों से नहाई राजधानी
दिल्ली की सड़कों, गलियों और कॉलोनियों में दीपों की पंक्तियों और फैंसी लाइटों की जगमगाहट ने उत्सव का नज़ारा बना दिया। हर घर में दीप जलाए गए और परिवारों ने माँ लक्ष्मी की पूजा कर समृद्धि की कामना की।
सीएम रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएँ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा —
“दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि की अमर धारा प्रवाहित करे।”

