अयोध्या में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड: सरयू आरती में 2100 भक्त, शाम को जलेंगे 26 लाख दीये

सलोनी तिवारी: भगवान राम की नगरी अयोध्या इस दीपोत्सव पर एक नहीं बल्कि दो विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में बढ़ रही है।
जानकारी के मुताबिक, कल सरयू आरती में 2100 भक्तों ने एक साथ भाग लेकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रही और रिकॉर्ड दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

वहीं, आज शाम अयोध्या के 56 घाटों पर 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि इन दीयों को जलाकर एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

प्रशासन और स्वयंसेवकों की टीम सुबह से ही तैयारियों में जुटी हुई है। 30 हजार स्वयंसेवक इन घाटों पर दीये सजाने, तेल भरने और बाती लगाने में लगे हुए हैं।
गिनीज टीम ड्रोन कैमरे की मदद से दीयों की संख्या की पुष्टि कर रही है ताकि नया रिकॉर्ड आधिकारिक रूप से दर्ज हो सके।

अयोध्या में यह दिवाली इस बार ऐतिहासिक रोशनी और आध्यात्मिक भव्यता के लिए याद रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *