LIC AAO Result 2025: एलआईसी एएओ और एई प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

सलोनी तिवारी: नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 3 अक्टूबर 2025 को किया गया था। अब इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही एलआईसी इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जारी करेगा।

अभ्यर्थी ध्यान दें कि रिजल्ट से संबंधित कोई भी जानकारी व्यक्तिगत रूप से साझा नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देखना होगा।


 रिजल्ट के साथ जारी होगा कटऑफ

रिजल्ट घोषित होते ही एलआईसी की ओर से कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों के अंक निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा (Main Exam) के लिए योग्य माना जाएगा।
मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।


LIC AAO Result 2025 ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर “Career” सेक्शन में जाएं।

  3. यहां “LIC AAO/AE Prelims Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉग इन करें।

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  6. भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *