सलोनी तिवारी: मेगास्टार अमिताभ बच्चन कई सालों से कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट कर रहे हैं। अब इसका जूनियर वर्जन केबीसी 17 जूनियर भी प्रसारित हो रहा है। इस शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें हॉट सीट पर बैठे एक बच्चे का बर्ताव देखकर लोग दंग रह गए। बच्चा अमिताभ बच्चन से बदतमीजी भरे लहजे में बात करता नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे जमकर ट्रोल किया।
वायरल वीडियो में बच्चा कहता है, “आप मुझे रूल मत बताइए, मुझे पता हैं।” आगे वह अमिताभ के सवाल खत्म होने से पहले ही जवाब देता है और कहता है, “अरे, आप आंसर लॉक करो।” लेकिन जब रामायण से जुड़ा सवाल आता है तो वह उसका सही जवाब नहीं दे पाता।
इसके बावजूद अमिताभ बच्चन पूरे एपिसोड में पूरी शालीनता और संयम के साथ बैठे रहते हैं। फैंस ने उनकी इस परिपक्वता और सयंमित व्यवहार की खूब तारीफ की है।
वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों ने बच्चे की बदतमीजी को लेकर कड़ी आलोचना की। कई यूजर्स ने इसे “गलत परवरिश” का नतीजा बताया और लिखा कि “अगर जया बच्चन होतीं तो बच्चे की क्लास लग गई होती।”
AMD News वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

