दिवाली से पहले सोना-चांदी में रिकॉर्ड तोड़ तेजी

सलोनी तिवारी: नई दिल्ली। दिवाली से पहले सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 13 अक्टूबर की सुबह जैसे ही कमोडिटी मार्केट खुला, दोनों धातुओं में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया। फेस्टिव सीजन की मांग ने बाजार को और गर्मा दिया है।

सुबह 9:25 बजे एमसीएक्स पर सोने के भाव में ₹1,786 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी की कीमत ₹4,750 प्रति किलो तक बढ़ गई। यह उछाल निवेशकों और ज्वेलर्स दोनों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। सोने की कीमत:

सुबह 9:37 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,23,195 चल रही थी, जो पिछले दिन की तुलना में ₹1,831 अधिक है। आज सोने ने ₹1,23,000 का लो रिकॉर्ड और ₹1,23,680 का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

 चांदी की कीमत:

सुबह 9:39 बजे 1 किलो चांदी की कीमत ₹1,51,060 दर्ज की गई, जो ₹4,594 प्रति किलो की वृद्धि दर्शाती है। चांदी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और पहली बार ₹1.51 लाख का आंकड़ा पार किया है।


 आपके शहर में आज के रेट:

शहर सोने का भाव (₹/10 ग्राम) चांदी की कीमत (₹/किलो)
पटना ₹1,23,090 ₹1,51,180
जयपुर ₹1,23,140 ₹1,51,240
कानपुर ₹1,23,180 ₹1,51,300
लखनऊ ₹1,23,190 ₹1,51,420
भोपाल ₹1,23,290 ₹1,51,540
इंदौर ₹1,23,290 ₹1,51,540
चंडीगढ़ ₹1,23,190 ₹1,51,190
रायपुर ₹1,23,110 ₹1,51,320

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *