प्रयागराज: कर्नलगंज में तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो परिवारों को सुरक्षित निकाला

सलोनी तिवारी: प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के लकड़मंडी स्थित तिकुनियां पार्क के पास रविवार देर रात एक तीन मंजिला पुराने मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ऊपरी मंजिल पर रह रहे दो परिवार आग की लपटों के बीच फंस गए।

सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी। मौके पर कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों ने दोनों परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *