सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 450 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर खुला

सलोनी तिवारी:  भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 13 अक्टूबर को कमजोर शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही बाजार पर बिकवाली का दबाव हावी रहा।

बीएसई सेंसेक्स, जिसमें 30 प्रमुख कंपनियों के शेयर शामिल हैं, 451.66 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,049.16 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 108.05 अंक की गिरावट के साथ 25,177.30 पर ओपन हुआ।

सुबह 9:25 बजे, सेंसेक्स 253 अंक नीचे 82,247 पर लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 भी 74 अंक की गिरावट के साथ 25,211 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


बीएसई सेंसेक्स बॉस्केट के टॉप गेनर्स

  • भारती ऐयरटेल

  • एशियन पेंट्स

  • इटरनल

  • बजाज फाइनेंस

📉 सेंसेक्स पर टॉप लूजर्स

  • टाटा मोटर्स

  • टाटा स्टील

  • इन्फोसिस (INFY)

  • बीईएल (BEL)


पिछले कारोबारी दिन (शुक्रवार, 10 अक्टूबर) का हाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 10 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ दिन का अंत किया था।

  • सेंसेक्स 328.72 अंक या 0.40% की तेजी के साथ 82,500.82 पर बंद हुआ।

  • निफ्टी 50 103.55 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 25,285.35 पर बंद हुआ था।

बीएसई बास्केट में एसबीआईएन, मारुति, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और पावरग्रिड शीर्ष गेनर रहे। वहीं टाटा स्टील, टीसीएस, टेक महिंद्रा और टाइटन लाल निशान पर बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि ऑटो, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर में मजबूती रही। हालांकि, मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट से निवेशकों को नुकसान हुआ — हिंद कॉपर के शेयर 6 प्रतिशत तक टूट गए थे।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. AMD NEWS (ANSHIKA MEDIA) की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *