टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरा, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका; 10 घायल मजदूरों को रेस्क्यू किया गया

सलोनी तिवारी: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के ऊपर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज अचानक ढह गया। हादसे के वक्त मौके पर 16 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से लगभग 10 मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह ओवरब्रिज रेलवे रेस्ट कैंप कॉलोनी से लेकर लाइनपार अहाता शोभाराम तक बनाया जा रहा था। गुरुवार को नाले के किनारे बने पिलरों के ऊपर स्लैब डाला गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाला धंसने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना के बाद मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। रात का अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन राहत कार्य तेजी से जारी है।

मीडिया को मिल रही सूचना के अनुसार  कुल 16 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि बाकी मजदूरों की तलाश की जा रही है।

यह पुल बनने के बाद लाइनपार क्षेत्र को टूंडला शहर के मुख्य भाग से जोड़ने में मदद मिलती और इससे आगरा के फतेहाबाद कस्बे सहित करीब 50 गांवों को सीधा लाभ मिलने वाला था।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *