सलोनी तिवारी: कानपुर, 9 अक्टूबर 2025 — विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) कानपुर शाखा ने कानपुर ऑप्थाल्मिक सोसाइटी (KOS) के सहयोग से एक जागरूकता वॉकथॉन का सफल आयोजन किया। इस वर्ष की थीम “#अपनी आंखों से प्यार” के तहत यह कार्यक्रम आमजन को नेत्र सुरक्षा और नियमित नेत्र जांच के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
वॉकथॉन का शुभारंभ गुरुवार सुबह 7:45 बजे आई.एम.ए. भवन, परेड से हुआ। यह रैली बड़ा चौराहा तक गई और पुनः आई.एम.ए. भवन पर आकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, नेत्र रोग विशेषज्ञों, मेडिकल विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस आयोजन में आई.एम.ए. और के.ओ.एस. के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही —
डॉ. नंदिनी रस्तोगी (अध्यक्ष, आई.एम.ए.), डॉ. विकास मिश्रा (सचिव, आई.एम.ए.), डॉ. दीपक श्रीवास्तव (वित्त सचिव), डॉ. अनुराग मेहरोत्रा (अध्यक्ष, आई.एम.ए. 2025-26), डॉ. शालिनी मोहन (सचिव, आई.एम.ए. 2025-26), डॉ. विशाल सिंह (वित्त सचिव, 2025-26), डॉ. संगीता शुक्ला (अध्यक्ष, KOS), डॉ. आकाशा सिन्हा (सचिव, KOS) और डॉ. अपर्णा महेन्द्रु (वित्त सचिव, KOS) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते की व्यवस्था की गई।
वॉकथॉन के माध्यम से आई.एम.ए. और के.ओ.एस. ने यह संदेश दिया कि —
“अपनी आंखों का ध्यान रखें, क्योंकि दृष्टि ही जीवन का प्रकाश है।”


