केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सीएम योगी आज अयोध्या दौरे पर, करेंगे संत प्रतिमाओं का अनावरण

सलोनी तिवारी: अयोध्या आज एक बार फिर ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपराह्न 3:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। दोनों नेता यहां कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

सबसे पहले दोनों नेता बृहस्पति कुंड में स्थापित दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके बाद निषाद राज चौराहे पर स्थापित निषाद राज प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम यात्री सुविधा केंद्र में आयोजित होगा, जहां विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान राम लला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन भी करेंगे। कार्यक्रमों के बाद शाम 6:00 बजे सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अयोध्या में ही रात्रि प्रवास करेंगी। अगले दिन यानी 9 अक्टूबर की सुबह वे राम लला के दर्शन करेंगी और राम मंदिर परिसर का अवलोकन भी करेंगी। दोपहर में वे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

अयोध्या में सीएम और वित्त मंत्री के इस संयुक्त दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमें लगातार दौरे की तैयारियों में जुटी हुई हैं।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *