सलोनी तिवारी: करवा चौथ 2025 का इंतजार सुहागन महिलाएं बेसब्री से कर रही हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त मात्र 1 घंटा 14 मिनट का है, इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को पहले से ही पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।
करवा चौथ तिथि और मुहूर्त 2025
-
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 9 अक्टूबर (गुरुवार) रात 10:54 बजे
-
चतुर्थी तिथि समाप्त: 10 अक्टूबर (शुक्रवार) शाम 7:38 बजे
चंद्र दर्शन के आधार पर व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त
-
शुभ पूजा समय: शाम 5:57 बजे से शाम 7:11 बजे तक
(कुल अवधि – 1 घंटा 14 मिनट)
महिलाओं को इस समय के भीतर ही पूजा संपन्न करनी चाहिए ताकि पूर्ण फल की प्राप्ति हो।
चंद्रोदय और अर्घ्य समय
-
चंद्रोदय (चंद्र दर्शन) समय: रात 8:13 बजे
चांद निकलने के बाद महिलाएं अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगीसरगी और व्रत आरंभ समय
-
व्रत आरंभ (निर्जला व्रत) समय: सुबह 6:19 बजे
-
सरगी का समय: सूर्योदय से पहले यानी लगभग सुबह 5 बजे तक।
व्रत की खास बातें
इस बार करवा चौथ शुक्रवार को पड़ रहा है, जो शास्त्रों के अनुसार अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है, और इस दिन करवा चौथ का व्रत रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन करवा, दीपक, सोलह श्रृंगार, लाल या गुलाबी परिधान, और माता पार्वती की पूजा सामग्री का विशेष ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। अंशिका मीडिया किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।


