सलोनी तिवारी: अयोध्या: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या इस बार एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2025 में राम की पैड़ी पर 26 लाख दीपों को जलाकर नया विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं और अवध विश्वविद्यालय के 30,000 वॉलिंटियर इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में जुट गए हैं।
तीस हजार स्वयंसेवक करेंगे दीप प्रज्ज्वलन
दीपोत्सव के सफल संचालन के लिए 30,000 स्वयंसेवकों का ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम चरण में है। जल्द ही दीपों की आपूर्ति प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी। यह दीपोत्सव न केवल अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाएगा, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश देगा कि अयोध्या वास्तव में “प्रकाश की नगरी” है।
इस बार का दीपोत्सव अयोध्या को फिर से विश्व पटल पर चमकाने जा रहा है — जहां हर दीपक राम नाम की ज्योति बनकर श्रद्धा, आस्था और एकता का संदेश देगा।


